सारंगढ़। यूथ क्लब सारंगढ की टीम द्वारा लगातार कई वर्षो से रास गरबा का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में विगत के वर्षों में ‘चैरिटिबल रास गरबा’ भी आयोजित किया गया था। उक्त चैरिटेबल रास गरबा में आयोजित कार्यक्रम की बचत राशि का एक बड़ा हिस्सा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में सहयोग का संकल्प था। नवरात्र से पूर्व कल दिनांक 5 अक्टूबर रास गरबा टीम के द्वारा सारंगंहठ अंचल के चार शासकीय विद्यालयों में छोटे बच्चों को बस्ता, पानी बॉटल, टिफिन, कंपास व 4 कॉपी का स्कूल बेग किट सेट उपलब्ध कराया गया जिसे पाकर नन्हे बच्चे बहुत गदगद हुए। टीम के द्वारा क्रमशः झरिया पारा स्कूल में दर्ज संख्या 16 विद्यार्थियों को, कूटेला स्कूल के बालवाड़ी से कक्षा 3 तक के 15 विद्यार्थियों को, साहनी मोहल्ला में दर्ज कुल 20 विद्यार्थोयों को तथा बिरसिंगडीह स्कूल के कक्षा में उपस्थित 34 विद्यार्थियों को स्क्ल बेग किट प्रदान किया गया। चारों सकल में कुल 85 किट रास गरबा टीम द्वारा “माता की कृपा से प्रदान किया गया जिसमे क्लब के मेंबर्स उपस्थित रहे।

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




