इतिहास में कई ऐसी पित्रा-पुत्र की जोड़ी रही हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेला है। रोजर बिन्नी-स्टुअर्ट बिन्नी, ज्यॉफ मार्श और उनके बेटे मिचेल और शॉन मार्श, क्रिस ब्रॉड और उनके बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉड लैथम और टॉम लैथम।
लेकिन दो बार ऐसा हुआ है जब पिता और पुत्र की जोड़ी ने दो अलग-अलग देशों के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेला।

इस लिस्ट में पहली पिता-पुत्र की जोड़ी है डॉन प्रिंगल और डेरेक प्रिंगल की। पिता डॉन ने 1975 वर्ल्ड कप में ईस्ट अफ्रीका के लिए दो मैच खेले थे। वहीं उनके बेटे डेरेक 1987 और 1992 वर्ल्ड कप में रनरअप रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा थे।
दूसरी पिता पित्र की जोड़ी जो दो अलग-अलग देशों के लिए वर्ल्ड कप खेली, वो है केविन कुरेन और टॉम कुरेन। केविन 1983 और 1987 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की टीम के लिए खेले थे और उन्होंने 11 मैच खेले थे। केविन के बड़े बेटे टॉम 2019 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। हालांकि टॉम को पूरे वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
बता दें कि केविन के छोटे बेटे सैम कुरेन भारत में होने वाले 2023 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप इतिहास में एक और बार यह खास रिकॉर्ड बनने वाला है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
