छाल के नवापारा SECL कालोनी से चोरी हुई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार…..
आज दिनांक 10/09/2021 को थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक प्रवीण मिंज एवं हमराह स्टाफ द्वारा पिछले माह SECL कालोनी नवापारा से चोरी हुई बाइक को आरोपी किरण खटेल निवासी खेदापाली के घर पीछे आरोपी की निशांदेही पर बरामद किया गया है । आरोपी को बाइक चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के मुताबिक *दिनांक 19/08/2021* को नवापारा SECL कालोनी में रहने वाले अविल्सन टोप्पो (उम्र 24 वर्ष) द्वारा सर्विस क्वाटर के नीचे उसकी *काले रंग पल्सर बाइक CG 13- AG- 9577* को दिनांक 18-19/08/2021 के रात्रि को अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था, रिपोर्ट पर *अप.क्र. 178/2021 धारा 379 IPC* का अपराध दर्ज कर माल मुल्जिम की पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 10/09/2021 को मुखबिर द्वारा ग्राम खेदापाली का किरण खटेल एक चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश करने की सूचना पर उसके घर जाकर दबिश दिया गया । आरोपी *किरण खटेल पिता अमीलाल खटेल उम्र 23 साल निवासी ग्राम खेदापाली थाना छाल* से कड़ी पूछताछ पर नवापारा से बाइक चोरी कर घर के पीछे छिपाकर रखना बताया । आरोपी के मेमोरेंडम पर *पल्सर बाइक सीजी 13 -एजी-9577, कीमती ₹35,000* की जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
