रायपुर। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आरही है कि सट्टा-पट्टी खिलाने वाले युवक ने पुलिसवालों की प्रताड़ना से तंग आकर खम्हारडीह तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. युवक के पास से मिले सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने दो आरक्षकों को निलंबित भी कर दिया है.
35 वर्षीय प्रवेश माखीजा ने गुरुवार देर रात खम्हारडीह तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली. सुबह बरामद युवक की लाश से मिले सुसाइट नोट में सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक विक्रम वर्मा और अमित यादव का जिक्र करते हुए प्रताड़ित करने पर आत्महत्या करने की बात कही है.

इस मामले में थाना प्रभारी मंजुलता राठौर ने बताया कि प्रवेश माखीजा नाम के एक युवक ने खम्हारडीह तालाब में आत्महत्या की है, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसकी जांच की रही है.
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
