उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया। सहेली से अवैध संबंध न बनाने पर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और वहां ये घटना सामने आई। लड़की प्रेमी को उसकी सहेली से संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही थी। पीड़ित युवक गंभीर हालत में अपने घर पहुंचा। पीड़ित युवक की पत्नी की ओर से पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। कानपुर देहात पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है और केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव की ये घटना है।

सहेली के साथ संबंध बनाने से इनकार करना पड़ा भारी
खबरों के मुताबिक, चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की सहेली संग सेक्स से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर प्रेमिका की सहेली ने प्रेमी का गुप्तांग दांत से काट लिया। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात शादीशुदा शख्स प्रेमिका से मुलाकात करने उसके घर पहुंचा था। प्रेमिका ने अपनी सहेली को भी वहां बुला लिया। सहेली ने प्रेमी से अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला तो युवक ऐतराज करने लगा। इससे नाराज सहेली ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट लिया। खून से लथपथ युवक घर पहुंचा तो पत्नी ने पुलिस को बुलाकर पूरे कांड की जानकारी दी। पुलिस भी ये घटना सुनकर अवाक रह गई.उसने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर शहर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पति से अलग रह रही थी महिला
रौतापुर कला गांव की घटना में पीड़ित युवक ने खुलासा किया कि उसका गांव की ही एक महिला से अफेयर था। वो लड़की शादी के कुछ वक्त बाद से अपने पति से अलग होकर रह रही थी। रविवार देर रात युवक प्रेमिका के घर चुपके से पहुंचा था। मगर वहां महिला की सहेली भी आ धमकी। प्रेमिका की सहेली भी उसी के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर जोर देने लगी। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर प्रेमिका ने उसका गुप्तांग काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हंगामा मच गया। गांव के लोग शोरशराबा सुनकर इकट्ठा हुए तो पीड़ित युवक भाग निकला। खून से लथपथ युवक घर पहुंचा तो पत्नी ये सब देखकर अवाक रह गई। उसने पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर सूचना दी।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
