प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस व विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे।
यह कार्यक्रम पूरे देशभर में आयोजित किया जा रहा है। रायपुर में यह कार्यक्रम भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (ट्राईफेड), रायपुर के संयोजन में होगा। इसमें केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह मुख्य अतिथि होंगी।

सुबह 10.00 बजे से साइंस कालेज मैदान, रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभाकक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी और रायपुर से विधायक बृजमोहन अग्रवाल व अन्य मौजूद रहेंगे।
कारीगरों और शिल्पकारों के सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार और उनके जीवन में गुणात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की पहुंच घरेलू बाजारों के साथ ही साथ वैश्विक बाजारों तक सुनिश्चित किया जाना है। वहीं भाजपा ने फल वितरण, रक्तदान शिविर, किसान सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




