बलौदाबाजार. आजादी के 75 साल बीत गए, कई सरकारें आई और गई. लेकिन कसडोल विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खपराडीह के ग्रामीणों को मौत के बाद भी अपनी आखरी मंजिल तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

दरअसल, कसडोल विकासखण्ड के ग्राम खपराडीह में मुक्तिधाम जाने के लिए लोगों को नाला पार करना पड़ता है. समस्या तब और बढ़ जाती है जब नाले में पांच से छह फीट पानी भरा होता है. शव को ले जाते कुछ लोगों का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. समस्या के बारे में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को बार बार अवगत करा चुके हैं. लेकिन इनकी समस्या का हल नहीं निकल पाया है.
ये गांव वर्तमान में कसडोल और बिलाईगढ़ विधानसभा के बीच में आता है. जहां से दो-दो संसदीय सचिव भी आते हैं. इसके अलावा ये जांजगीर से भाजपा के लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले का भी क्षेत्र है. इतने जनप्रतिनिधि यहां से आते हैं, लेकिन लगता है कि क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से इनका कोई लेना-देना ही नहीं है.
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय वादे किए जाते हैं, लेकिन उसके बाद हमारी स्थिति जस की तस रह जाती है. अब देखना होगा कि ग्रामीणों को इस समस्या से कब तक निजात मिल पाता है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
