छत्तीसगढ़: वीडिओ वायरल होते ही कृषि विकास अधिकारी हुए सस्पेंड, किसान से मांगी थी रिश्वत…..
अम्बिकापुर : कृषि विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा कार्यालय सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कृषि विकास अधिकारी विनायक पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। इनके विरुद्ध उर्वरक एवं पेस्टीसाईड नमूना लेने हेतु राशि की मांग संबंधी वीडियो वायरल होने की जानकारी संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि विनायक पाण्डेय, कृषि विकास अधिकारी अम्बिकापुर, वर्तमान कार्यरत कार्यालय सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी अम्बिकापुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) में निहित प्रावधान अनुसार तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड दुलदुला जिला जशपुर छ.ग. निर्धारित किया जाता है। निलम्बन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
