सारंगढ़: 03 दिन की बारिश से फसलों भी मिला पुनः जीवनदान, पानी के अभाव में खेतों में पड़ने लगी थी दरार…

सारंगढ़ मे इस साल कम बारिश की वजह से कई किसानों के खेतों में दरार पड़ गए थे ऐसे में अब ब्लास्ट का प्रकोप इन फसलों में मंडराने लगा था। लेकिन तीन दिनों में हो रही रुक रुककर बारिश से फसलों को पुनः जीवनदान मिला है। पानी के अभाव में खेतों में दरार पड़नी शुरू हो गई थी। धान के पौधों में पीलापन नजर आने लगा था, लेकिन इस बारिश ने किसानों को कुछ समय के लिए थोड़ी राहत दे दी है। वहीं, नगर के सभी मार्गों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। लोगों को आने जाने में भी दिक्कत हो रही है।
वहीं, दूसरी ओर बीते कई दिनों से गर्मी और उमस से बेचैन लोगों को भी इस बारिश से राहत मिली है। दोपहर में भी मौसम खुशनुमा रहा और लोगों को कूलर, एसी आदि की जरूरत बहुत कम महसूस हुई। लगभग पखवाड़े भर से अंचल में बारिश नहीं हो रही थी, इससे किसानों की चिंता बहुत अधिक बढ़ गई थी। खेतों में दरार आने लगी थी। शनिवार से हो रही बारिश से सूख रही फसलों को जीवनदान मिला है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

