छत्तीसगढ़: नदी में गिरी पिकअप, 02 बच्चों समेत 04 लोगों कई दर्दनाक मौत, ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे सभी…..

छत्तीसगढ़: नदी में गिरी पिकअप, 02 बच्चों समेत 04 लोगों कई दर्दनाक मौत, ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे सभी…..
दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से पिकअप वाहन के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात सभी ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। एसडीआरएफ ने वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया है।
चालक की पहचान बोरसी क्षेत्र के सतरौद गांव के रहने वाले ललित साहू (40) के रूप में हुई है। गाड़ी में एक महिला और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। ललित के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी और दो बच्चे उसके घर पर हैं। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। SDRF की टीम ने सुबह करीब 8 बजे ही पिकअप को खोज निकाला था। घंटों मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए वाहन को बाहर निकाला गया।
दुर्ग विधायक अरुण वोरा भी मौके पर मौजूद
दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस दुर्घटना के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। उनके मुताबिक विधायक निधि से यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए डेढ़ करोड़ के बजट की स्वीकृति दी गई। बावजूद इसके अब तक कैमरे नहीं लगाए गए।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

