एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर-4 का शेड्यूल अब साफ़ हो चुका है। अफ़ग़ानिस्तान ग्रुप स्टेज से हारकर अब बाहर हो गई है। इसी के साथ ये चीज साफ़ हो चुकी है कि कौन सी टीम किससे भिड़ने वाली है।
खासकर टीम इंडिया का शेड्यूल सामने आ चुका है कि वो अब सुपर-4 में कब और किन-किन टीमों से दो-दो हाथ करेगी ? आइये इसपर नजर डालते हैं।

बता दें कि लाहौर में खेले गए अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका (AFG vs SL) के मुकाबले में अफ़ग़ान टीम को 2 रन से करीबी मात मिली और श्रीलंका को सुपर-4 का टिकट मिल गया।
इन टीमों भिड़ेगी अब टीम इंडिया
दरअसल, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर-4 की जंग अब काफी रोमांचक होने वाली है। खासकर टीम इंडिया को इस सुपर-4 में कड़ी टक्कर मिलेगी। खासकर पाकिस्तान से। सुपर-4 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को खेलेगी। ये मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाना है। इसके बाद भारतीय टीम 12 सितंबर को अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। ये मैच श्रीलंका के खिलाफ होगा।
फिर भारत अपना तीसरा मुकाबला 15 सितम्बर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद अगर टीम इंडिया इन सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती है और मैच जीत जाती है तो सीधा 17 सितंबर को फ़ाइनल खेलेगी। ये सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाने हैं।
सुपर 4 में भारतीय टीम का शेड्यूल:
10 सितंबर को बनाम पाकिस्तान।
12 सितंबर को बनाम श्रीलंका।
15 सितंबर को बनाम बांग्लादेश।
टीम इंडिया जीतना चाहेगी ट्रॉफी
गौरतलब है कि टीम इंडिया इस एशिया कप को हर हाल में जितनी की कोशिश करेगी क्योंकि ये भारत के लिए एक मिनी वर्ल्ड कप की तरह है। खास कर ये एशिया कप सभी टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। भारत में इस साल वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। ऐसे में ये एशिया कप का टूर्नामेंट भारत समेत श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए काफी अहम है।
ये सभी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका देना चाहेंगी ताकि वो आगामी विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम करें। खैर, अब देखना होगा कि 17 सितंबर को कौन सी टीम ट्रॉफी अपने नाम करती है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
