पहले दोस्तों से संबंध बनाए फिर तीन लड़कों पर गैंगरेप का झूठा आरोप लगाया, पहले भी कर चुकी ब्लैकमेलिंग

पहले दोस्तों से संबंध बनाए फिर तीन लड़कों पर गैंगरेप का झूठा आरोप लगाया, पहले भी कर चुकी ब्लैकमेलिंग
बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को सोमवार रात निपानिया वाइन शॉप के पास झाड़ियों में एक नाबालिक लड़की मिली। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे थाने लाई तो उसने बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है।
इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। जब पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो पता चला कि आरोप झूठे थे। नाबालिग ने पहले अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाए और फिर अन्य लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया। वह पहले भी ब्लैकमेलिंग के लिए एेसा कर चुकी थी। बताया जा रहा है कि लड़की नशे की आदी है और दोस्तों के साथ मिलकर दूसरों को फंसाती है।
इस तरह लड़कों को फंसाया
टीआई तारेश सोनी ने बताया कि बेकरी गली में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि फैजान, जीतू और राहुल ने उसके साथ कार में रेप किया। फिर कार से उसे उतारकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि लड़की कार में तीन लड़कों के साथ बैठी और कुछ दूर जाकर उतर गई थी। बाद में उसने तीनों लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया था।
लड़की को भी हिरासत में लिया
डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आपराधिक साजिश का मामला है। आरोपी लड़की ने अपने साथी हेमंत चोपड़ा और एक अन्य के साथ मिलकर तीन युवकों को फंसाने की साजिश रची थी। लड़की के साथियों पर रेप और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने लड़की के साथ संबंध बनाए थे। लड़की को भी हिरासत में ले लिया है।
लड़की ने पढ़ाई छोड़ दी थी
पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि लॉकडाउन के चलते उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। परिवार में एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वही हेमंत चोपड़ा उसे कई बार इसी तरह से ब्लैकमेल करने के लिए रुपए का लालच देता था। इस तरह की घटना में पहले भी वह एक व्यक्ति को फंसा चुकी है।
- रायगढ़ पुलिस का सघन यातायात जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया चालकों पर कार्रवाई के साथ हेलमेट वितरण… - December 14, 2025
- 14 Decmber 2025: वृषभ वालों के करियर के लिए खास होगा आज का दिन, पढ़ें अन्य का हाल.. - December 14, 2025
- धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक निलंबित…6 समिति प्रबंधक को नोटिस जारी.. - December 13, 2025

