रामानंद सागर की रामायण को आज भी कोई भूल नहीं पाया है और हर किसी के दिलों में वह बसी हुई है. बता दे कि इसमें मुकेश रावल ने विभीषण का किरदार निभाया था. दरअसल आपको बता दें कि मुकेश रावल अब हमारे बीच नहीं रहे क्योंकि साल 2016 में उनकी मृत्यु हो गई थी.
लेकिन आज हम आपको मुकेश रावल के बारे में बताने वाले हैं कि उन्हें विभीषण का किरदार कैसे मिला और उनकी मृत्यु कैसे हुई थी.

मुकेश रावल ने की थी आत्महत्या
कुछ मीडिया खबरों की माने तो आपको बता दें कि मुकेश रावल ने सुसाइड किया था. उनका शव मुंबई के कांदिवली स्टेशन के पास में पटरियों पर बेहद ही बुरी अवस्था में प्राप्त हुआ था. लेकिन अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों किया? इसीलिए जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह अपने बेटे की मौत के बाद सदमे में आ गए थे. मुकेश के दो बच्चे थे.
उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है. लेकिन एक्टर के बेटे की मौत हो गई और बताया जाता है की बेटी की शादी के बाद में वह काफी अकेले हो गए. वह अपने बेटे को याद करते हुए डिप्रेशन में आ गए थे. डिप्रेशन में ही एक दिन उन्होंने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली और उनकी मृत्यु हो गई.
मुकेश को ऐसे मिला विभीषण का किरदार
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि मुकेश रावल काफी लंबे वक्त तक थिएटर से भी जुड़े रहे थे. जहां पर रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ गई थी और बताया जाता है कि बाद में मुकेश ने रामानंद सागर की रामायण के लिए मेघनाथ और विभीषण दोनों के ही किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. लेकिन बाद में उन्हें विभीषण की भूमिका निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया था.
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
