मोदी सरकार रक्षा बंधन पर देशवासियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सरकार रसोई गैस के दाम में 200 रुपए की कटौती करने की तैयारी कर रही है। इस बात का ऐलान कल यानि रक्षा बंधन पर किया जा सकता है। बता दें कि ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। अभी तक अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है।

कमर्शियल सिलेंडर भी सस्ता हुआ था
इस महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की कई थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,680 रुपये हो गई है।
चुनावी राज्यों में पहले से ही छूट की घोषणा
इस साल होने वाले राज्यों के चुनाव में पहले से ही गैस सिलेंडर पर छूट दी जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 1140 रुपये तक का सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध करा रही है। इससे 14 लाख लाभार्थियों को फायदा पहुंचने का दावा किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि सावन माह में सभी को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाये जाएंगे। शिवराज के इस एलान से प्रदेश एक करोड़ 20 लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फायेदा पहुंचेगा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
