खुद को अविवाहित बता शारीरिक शोषण करने वाला मकबूल अंसारी निकला चार बच्चों का पिता….

खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा दे युवती से दुष्कर्म का आरोपित चार बच्चों का पिता निकला। पीड़िता के सामने सच्चाई सामने आने पर उसने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
पुलिस ने आरोपित मकबूल अंसारी निवासी सखुआडांड़ थाना सतबरवा लातेहार को गिरफ्तार कर लिया है।
राजपुर थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपित मकबुल अंसारी करीब पांच माह से दीपक जायसवाल के मकान में राजमिस्त्री का काम करता था। मिस्त्री का युवती से पहचान हुआ था। दोनों एक-दूसरे से मोबाइल से बातचीत करने थे। आरोपित ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।पीड़िता से कई बार उसने दुष्कर्म किया था। बीते 15 अगस्त 2023 को पीड़िता को अपने साथ टाटा ले गया। वहां से झारखंड के लातेहार जिला स्थित अपने घर भी ले गया।यहां जाने के बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपित विवाहित है। घर में उसकी पत्नी तथा चार बच्चे भी हैं। वापस लौटने के बाद पीड़िता ने उसके साथ छल कर दुष्कर्म करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के ग्राम दुप्पी में होने की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

