02 शिक्षक के भरोसे 122 बच्चों की पढ़ाई: प्रभारी प्राचार्य सिद्धराम की मनमानी से त्रस्त होकर छात्राओं ने किया चक्काज़ाम…..
एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर तमाम प्रयास के साथ करोड़ों रुपए खर्च कर रही है. वहीं दूसरी तरफ मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत साल्हेघोरी हाईस्कूल के छात्राओं की तस्वीर सामने आई है.जहां छात्राएं शिक्षक की कमी और प्रभारी प्राचार्य सिद्धराम की मनमानी से त्रस्त होकर तत्काल प्रभारी प्राचार्य को हटाते हुए अन्य शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर साल्हेघोरी-खुड़िया मार्ग में चक्काजाम कर दिया है.
वहीं इसको लेकर परिजनों के अलावा छात्राएं सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा कई दफा विभागीय अधिकारियों को शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर आक्रोशित छात्राएं चक्काजाम कर रही हैं. जानकारी के अनुसार, साल्हेघोरी हाईस्कूल जिसे 2011 में शुरूआत किया गया था. जहां केवल दो शिक्षक के भरोसे 122 बच्चों की पढ़ाई हो रही है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि, बच्चों के भविष्य के साथ किस तरीके से विभागीय अधिकारियों के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है. छात्राओं का यह भी आरोप है कि स्कूल परिसर में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आता है.
दरअसल, स्कूल के नाम पर भवन तो बना दिया गया लेकिन मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी पढ़ने वाले छात्राएं तरस रहे हैं. वहां सफाई कर्मी से लेकर तमाम अन्य पदों पर नियुक्ति ही नहीं हुई है. केवल दो शिक्षक के भरोसे हाईस्कूल में 9वीं और दसवीं के छात्राएं पढ़ने को मजबूर हैं. बहरहाल देखना होगा इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा कब तक छात्राओं की मांग पर कार्रवाई की जाएगी.
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

