मिड डे मील हो गई पुरानी बात… अब तो बच्चों को नाश्ता भी मिल रहा, यहाँ हुआ योजना का विस्तार….
मिड डे मील हो गई पुरानी बात… अब तो बच्चों को नाश्ता भी मिल रहा, यहाँ हुआ योजना का विस्तार….
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को यहां जिले के तिरुक्कुवलई में स्कूली छात्रों के लिए राज्य की नाश्ता योजना का विस्तार किया. मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस दौरान बच्चों को खाना परोसा और उनके साथ भोजन भी किया.
मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और कैबिनेट मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में योजना के विस्तार की शुरुआत की.
सीएम स्टालिन ने 7 जून 2023 को जारी एक आदेश में तमिलनाडु के शहरी और ग्रामीण इलाकों के सभी 31,008 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में नाश्ता योजना शुरू करने का फैसला किया था. इस फैसले का लक्ष्य 15.75 लाख प्राथमिक छात्रों को लाभ पहुंचाना है. मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के तहत, वर्तमान में कक्षा एक से पांच तक के 1.14 लाख सरकारी प्राथमिक स्कूली छात्रों को सभी कार्यदिवस पर नाश्ता दिया जा रहा है.
सरकार ने शुरुआती चरण में मिले बेहतरीन नतीजे को देखते हुए योजना का विस्तार शुरू किया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे भूखे रहे बिना पढ़ाई करें. सीएम स्टालिन ने निर्वाचित प्रतिनिधियों से उनके संबंधित क्षेत्रों में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में योजना का विस्तार करने का आह्वान किया है. मुख्यमंत्री स्टालिन ने स्वतंत्रता दिवस पर किए संबोधन में मुफ्त नाश्ता योजना के विस्तार की घोषणा की थी.
सीएम स्टालिन ने 15 सितंबर, 2022 को मदुरै में नाश्ता योजना शुरू करने के दौरान दिवंगत पेरियार ईवी रामासामी, सीएन अन्नादुरई और एम. करुणानिधि का हवाला देते हुए कहा था कि चाहे वह गरीबी हो या जाति, कुछ भी शिक्षा तक पहुंच में बाधा नहीं बनना चाहिए.
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

