रायपुर। रेलवे पुलिस रायपुर द्वारा 53 किलो गांजा के साथ 4 आरोपियो को गिरफ़्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी आर.के.बोर्झा ने बताया कि टिकट बुकिंग काउंटर व प्लेटफार्म न.1 बिलासपुर छोर रायपुर रेलवे स्टेशन से कुल 4 आरोपियों को ट्राली बैग में कुल 53 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ़्तार किया गया है। जप्त गांजा की कीमत 2,65,000 रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे पुलिस को बताया कि वह जगदलपुर से रायपुर बस के माध्यम से सफर कर पहुंचे थे, राजधानी रायपुर से ट्रेन पकड़कर बिहार, उत्तरप्रदेश व पश्चिम बंगाल जाते। सभी गिरफ़्तार आरोपी उत्तरप्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल के निवासी है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

