जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। लैलूंगा थाना में नाबालिग बालिका की मां द्वारा सुंदरगढ उडिसा के रहने वाले व्यक्ति पर उसकी बेटी की परवरिश करने के नाम पर अपने घर ले जाकर घर के घरेलू काम कराने और उसकी शादी जबरन अपने बेटे के साथ कर दिये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
रिपोर्टकर्ता बताई कि रोजी मजदूरी का काम कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है । करीब चार माह पहले सुन्दरगढ़, ओडिशा में रहने वाला जाति समाज का परिचित व्यक्ति इसकी बेटी (15 साल) को अपने साथ ले जाकर अच्छे से रखूंगा, घर का काम करेगी कहकर साथ ले गया। महिला अपने परिवारवालों से सलाह लेकर जान परिचित होने के कारण उसके साथ बेटी भेज दी ।
करीब 02 माह बाद अपने रिस्तेदार के साथ अपने बेटी को देखने सुंदरगढ़ ओडिशा गई तो उस घर में उससे बहुत ज्यादा घरेलू काम कराया जा रहा था, यही नही बालिका की शादी उस व्यक्ति ने बेटे (20 साल) के साथ बालिका और इनके जानकारी बगैर कर दिया था । महिला अपनी बेटी को अपने साथ लेकर लैलूंगा जाऊंगी बोली तो उसे झगड़ा कर भगा दिये ।
महिला बेटी का शोषण किये जाने के संबंध में थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी पिता-पुत्र के धारा 370,370(ए) दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी लैलूंगा पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए रवाना हुए हैं।
- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
