मध्यप्रदेश के सागर जिले के प्रसिद्ध गढ़पहरा हुनमान मंदिर में एक एडल्ट एक्ट्रेस द्वारा अश्लील फोटोशूट कराने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बवाल मच गया। हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए रेशमी नायर और उसके साथियों पर केस दर्ज करने की मांग की है।

दरअसल, एडल्ट एक्ट्रेस रेशमी नायर यहां पहुंची हुई थी। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर पर अश्लील फोटोशूट करवाई है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने बवाल मचाना शुरु कर दिया और अब केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
इस बाबत में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही रेशमी नायर के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है। बता दें, गढ़पहरा किला परिसर में दो प्रसिद्ध देव हनुमान और अनगढ़ देवी जी के मंदिर हैं। अभी तक बिकिनी मॉडल रेशमी नायर ने जितने सामान्य, अर्धनग्न फोटो पोस्ट किए हैं। उनमें से ज्यादातर शीशमहल, बारादरी और रंगमहल में शूट किए गए हैं।
इस तस्वीरें वरिष्ठ पत्रकार रजनीश जैन की फेसबुक पोस्ट पर शेयर की हैं। हालांकि मॉडल रेशमी नायर ने इन फोटो में स्थान का नाम नहीं दिया है। उन्होंने ‘समव्हेयर इन मध्यप्रदेश’! लिखकर फोटो शेयर किए हैं।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




