हम सब ही बिजली बिल का भुगतान करते हैं. पेमेंट के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आता है, जिसमें बताया जाता है कि बिजली बिल का भुगतान सफलतापूर्वक हो गया है.
लेकिन क्या आपके पास ऐसा मैसेज आया है, जिसमें लिखा रहता है कि अगर आपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया तो आपके यहां की बिजली को काट दिया जाएगा? अगर आपके पास मैसेज आया है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. यह नया स्कैम चल रहा है, जिसमें स्कैमर कईयों को अपने जाल में फंसा चुके हैं. आइए जानते हैं इस नए स्कैम को…
क्या है Electricity Bill Scam?
पश्चिम गोदावरी जिले के एक शख्स इस स्कैम का शिकार हो गया. रामकृष्णम राजू नामक निवासी को 1.85 लाख रुपये का चूना लगा. रिपोर्ट के मुताबिक, रामकृष्णम राजू को अनजान नंबर से मैसेज आया. जिसमें लिखा था कि उनके फरवरी का बिजली बिल बकाया है.राजू को लगा कि यह मैसेज बिजली विभाग से आया है तो वहां मौजूद लिंक पर क्लिक कर दिया.
क्लिक करते ही एक वेबसाइट पर पहुंच दिया गया. यहां पेमेंट करने का ऑप्शन आया और उसको कंटिन्यू कर दिया. भुगतान के बाद पेमेंट रिसिप्ट नहीं मिली. रिसिप्ट न मिलने से परेशान होकर उन्होंने जिस नंबर से मैसेज आया था, उसी पर कॉल कर दिया. स्कैमर ने कॉल उठाया और ऐप डाउनलोड करने को कहा. रिसिप्ट देने के बजाय स्कैमर ने चालाकी से उनकी बैंक डीटेल्स को चुरा लिया. तुरंत बार उनके अकाउंट से 1.8 लाख निकाल लिए गए.
कैसे रहें सुरक्षित
पुलिस भी इन स्कैमर्स से परेशान आ चुकी है. वो लोगों को जाग्रुक कर रही है. वो अनचाहे लिंक पर क्लिक करने से मना कर रही है. क्योंकि इन लिंक्स का उद्देश्य आपके बैंक डिटेल्स को चुराने का है. अगर आपके पास भी ऐसा मैसेज आया है तो डिलीट या इग्नोर कर दें.
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
