रायगढ़: प्रदेश में शराब घोटाले पर एफआईआर दर्ज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है। यह अब तक सामने नहीं आया था कि कौन-कौन से जिले ईडी की रडार में हैं। जानकारी मिली है कि ईडी ने छह जिलों को निशाने पर लिया है। इसमें रायगढ़ भी एक है। जिन-जिन अधिकारियों को ईडी ने समन दिया है, उनमें रायगढ़ में भूतपूर्व, पूर्व और वर्तमान सभी अधिकारी हैं।
शराब घोटाले को लेकर काफी गहमागहमी प्रदेश में है। ईडी लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। हजारों करोड़ के घपले का आरोप लगा है। चार्जशीट में बताया गया है कि नकली होलोग्राम के जरिए जो शराब बेची गई, उस रकम का पता नहीं है। इस मामले में शराब ठेकेदार, प्लेसमेंट एजेंसी के अलावा उन जिलों में पदस्थ आबकारी अधिकारियों को भी लपेटे में लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जिन 17 अफसरों को ईडी ने समन दिया है, उनमें रायगढ़ के भूतपूर्व, पूर्व और वर्तमान सभी अधिकारी हैं।
पहला नाम रायपुर के उपायुक्त अरविंद पाटले का है जो रायगढ़ में रह चुके हैं। इसके बाद जांजगीर-चांपा के सहायक आयुक्त दिनकर वासनिक का भी नाम है, जो रायगढ़ में पदस्थ थे। दो साल पहले रायगढ़ पदस्थ रहे सहायक आयुक्त प्रकाश पाल को भी ईडी ने घेरे में लिया है। वर्तमान सहायक आयुक्त रामकृष्ण मिश्रा को भी ईडी ने समन दिया है। उनको पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था, तब ईडी पर मारपीट के आरोप लगे थे। कुछ दिन पहले ही आबकारी विभाग में तबादले हुए हैं। सहायक आयुक्त मंजूश्री कसेर को आरके मिश्रा की जगह रायगढ़ भेजा गया है। मंजूश्री कसेर को भी ईडी ने समन दिया है। वे अब तक छग स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का काम देख रही थीं। उनको इससे पहले भी एक बार रायगढ़ पदस्थ किया गया था। अब दोबारा रायगढ़ की कमान दी गई है।

ओवरप्राइसिंग, मिलावटी शराब के लिए मशहूर रायगढ़
शराब के कारोबार में रायगढ़ जिला प्रदेश में टॉप फाइव में रहता है। इसलिए राजस्व के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन होता है। साथ ही शराब में मिलावट औ ओवरप्राइसिंग के भी कई मामले सामने आते हैं। प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों के गबन के केस भी हो चुके हैं। कई दुकानों में ऐसे कारनामे होते रहे हैं। अब प्लेसमेंट एजेंसी भी बदल गई है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
