स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने देश की दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का ऐलान किया.
वहीं पीएम ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम बादलपुर की बिहान अंतर्गत इंटीग्रेटेड फॉर्मिंग कलस्टर के तहत लखपति दीदियों की पहल करने वाली उषा कोर्राम का जिक्र किया है. अब ज़ी मीडिया ने लखपती दीदी से बात करने पंहुचा उनके घर जाना हाल है.
आज हम कोंडागांव जिले का नक्सल प्रभावित ग्राम बादलपुर की उषा कोर्राम सामान्य ग्रहणी से सफल व्यवसाई तक का सफर के बारे में बताएंगे. जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत बादलपुर की दीदी उषा कोर्राम बेहद गरीब परिवार से हैं. उषा कोर्राम के परिवार में 9 सदस्य रहते हैं. कम भूमि होने की वजह से और कोई रोजगार नहीं होने की वजह से परिवार पूरा आर्थिक तंगी से जूझ रहा था.
आर्थिक तंगी हुई दूर
आर्थिक तंगी के वजह से उषा कोर्राम अपनी मां और अन्य बहनों के साथ कुछ करने की सोचती थी, मगर ग़रीबी व गाइडेन्स नहीं मिलने की वजह से आगे कुछ नहीं कर पा रही थी. मगर बिहान योजना के तहत लखपती दीदी योजना के तहत इन्हें जब क़ृषि के क्षेत्र में कलस्टर दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कृषि क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में शासन से मिलने वाली योजना का पता लगा तो वे आगे आई. वहीं बिहान टीम ने उन्हें खाद बीज दवा सभी चीजें मुहैया करवाया. जिससे आज उषा व उसका पूरा खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत होकर लखपती दीदी के रूप में अपना नाम बना रही है और देश के प्रधानमंत्री ने भी इनके कार्य की तारीफ की है. ताकि और भी दीदियां इनकी तरह कृषि व अन्य क्षेत्रों मे कार्य कर लखपती दीदी बने.
आसपास के लिए महिलाओं के लिए प्रेरणा
उषा ने बताया कि योजना के तहत अब वे क़ृषि कार्य कर रही है. पिछली बार लौकी, बरबटी की खेती की थी और प्रति बाजार 1000 की आमदनी करती है. अब वे बैगन व अन्य सब्जी लगाई है, उनका साथ उनका परिवार देता है. उन्हें देखकर अब गांव की अन्य महिलाएं भी आगे बढ़ रही है जल्द ही लखपती बनने की बात कह रही है.
बता दें कि नक्सल प्रभावित इलाकों की महिलाएं अब चारदीवारी से बाहर निकलकर कृषि के क्षेत्र में भी क्रांति लाने की ओर आगे बढ़ रही है और लखपती दीदी के नाम से पहचान उन्हें देशभर में मिल रही है. वहीं अब तो पीएम मोदी ने इस बात का जिक्र लाल किले की प्राचीर से कर दिया।
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
