सारंगढ़: वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा निर्देशित किये है की जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ आज दिनांक14/08/2023 को थाना प्रभारी सरिया विजय चौधरी को मुखबीर जरिये मुखबीर के मोबाईल से सूचना मिला की एक व्यक्ति सरिया प्लेन मदिरा शराब दुकान से काँदुरपाली मार्ग होते हुए प्लेन मदिरा शराब बिक्री हेतु पैदल लेकर जा रहा है कि सूचना पर मुखबीर के बताये अनुसार उपरोक्त स्थान पर रेड टीम रवाना किया गया जहाँ रेड टीम द्वारा घेराबंदी किया गया


जो एक व्यक्ति मुखबीर के हुलिया का पैदल आते दिखा जिसे रोककर नाम पता पूछताछ करने पर अपना नाम हेमसागर चौहान निवासी बोरे थाना सरिया जिला सारंगढ बिलाईगढ का निवासी होना बताया जो हाथ में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी अंदर 40 पाव प्लेन मदिरा शराब किमती 7200 रूपये होना बताकर पेश किया जो उपरोक्त शराब को जप्त कर आरोपी को धारा 34 ( 2 ) 59 ( क ) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरिया विजय चौधरी, प्र. आर. अर्जुन सिँह पटेल, आर.विमल किशोर जांगड़े, राजकुमार साव, एवं समस्त थाना स्टॉफ सरिया का विशेष योगदान रहा ।

- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

