फ्रेंडशिप के दिन छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक पैर फिसलने की वजह से शिवनाथ की तेज धार में बह गया। गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।

मृतक का नाम विकास यादव (25) निवासी वैशाली नगर भिलाई बताया गया है। घटना रविवार शाम पांच बजे की है।
भिलाई वैशाली नगर का रहने वाला था युवक
पुलिस के मुताबिक विकास की दो माह पूर्व शादी हुई थी। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ जेवरा सिरसा की तरफ शिवनाथ नदी तट पर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान व हाथ धोने के लिए नदी की तट पर चला गया। विकास के दोस्तों के हवाले से पुलिस ने बताया कि हाथ धोते वक्त उसका पैर फिसला और वह नदी की धार में समा गया। दोस्तों ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई, पर तब तक विकास बहकर काफी दूर निकल गया। सूचना पर जेवरा सिरसा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश तेज कर दी है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
