कोरबा. जिले में नाबालिग का रेप कर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने दवाई देकर गर्भपात कराने वाले डॉक्टर को भी धरदबोचा है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि, जड़गा चौकी क्षेत्र के मेरई गांव के युवक ने कुछ दिन पहले नाबालिग किशोरी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था. डर के कारण पीड़िता ने इस बारे में किसी को नहीं बताया और गर्भवती हो गई. इस मामले में ग्राम बेतलो के झोलाछाप डॉक्टर कल्पतरु राय ने दवाई देकर गर्भपात किया.

वहीं दवा लेने के बाद किशोरी की तबियत बिगड़ी और घटना की जानकारी सामने आई. जिसके बाद मामले की शिकायत पर जड़गा चौकी पुलिस ने दबिश देते हुए झोलाछाप डॉक्टर औऱ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिय़ा है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
