सारंगढ़ जिला बनने के बाद से पुलिस विभाग को वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु समय समय पर दिशा निर्देश लगातार देते रहे है जिस पर अमल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में श्री मनीष कुँवर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, एवं सहायक उपनिरीक्षक श्री कलीराम कुर्रे चौकी प्रभारी बेलादुला के नेतृत्व में सयुक्त कार्यवाही दिनांक 05/08/2023 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी
1. विशम्भर बर्मन पिता नहर राम उम्र 32 साल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब
2. राधेश्याम लहरे पिता ओदन लहरे उम्र 45 सालसाल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब
3 डिक्कू टण्डन पिता कुंजराम उम्र 27 साल 04 लीटर कच्ची महुआ शराब तीनो साकिनन शुक्लाभाठा सोहागपुर एवं
4. तुलसी गोड़ पिता कुशवा गोड़ उम्र 18 साल 6 माह साकिन छिरचुआ 03 लीटर कुल 67 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे मिला आरोपीयो के कब्जे से पकड़े जाने पर आरोपीयो के विरुद्ध चौकी बेलादुला थाना चौकी बेलादुला को हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब को आरोपियों के कब्जे से गवाहो के समक्ष 67 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2)एवं 34(ए)आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में मनीष कुंवर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री कलीराम कुर्रे स.उ.नी. चौकी प्रभारी बेलादुला, प्र.आर.1117, 1004 आरक्षक 699,988,955,356, 801,284 व म.आर.1015 का विशेष योगदान रहा है।

- सारंगढ़ में बड़ी कार्रवाई: किसान से मारपीट करने वाले कृषि अधिकारी पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड! - April 23, 2026
- रात की चौपाल में उठा गांव का हर सवाल: कलेक्टर ने मौके पर दिए सख्त निर्देश, एक हफ्ते में दिखेगा बदलाव! - April 23, 2026
- मुस्कान में क्रांति: सारंगढ़ जिला अस्पताल का डेंटल विभाग बना आधुनिक इलाज का नया केंद्र… - April 23, 2026
