बिलासपुर। पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार पड़ गए हैं. पुटू खाने से सभी के पेट में दर्द होने लगा. जिसके बाद पांचों को सिम्स में भर्ती कराया गया है. सभी का इलाज जारी है. यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरताल निवासी किसान आशीष सूर्यवंशी खेत के मेड़ में उगे पुटू को घर लेकर आया था. जिसका सब्जी बनाकर घरवालों ने खा लिया. पुटू की सब्जी खाने से आशीष उसकी पत्नी मनीषा समेत परिवार के 5 लोगों के पेट में दर्द होने लगा. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सिम्स में भर्ती कराया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
