रायगढ़: जिले में बोनी लगभग पूरी हो चुकी है। सावन की झड़ी लगने के बाद एक ओर किसान खेतों का रुख कर रहे हैं। तो वहीं हाथियों की आमद से बस्ती के आसपास और जंगली इलाकों में दहशत है। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक घरघोड़ा के नवागढ़ में 41 हाथियों ने खेतों में रोपे धान को रौंद दिया।

रोपा के बाद पौधे पूरी तरह खड़े नहीं हो पाए थे। किसानों की फसल तबाह कर दी। नवागढ़ इलाके के फॉरेस्ट गार्ड ने बताया कि, 22 मादा, 6 नर हाथी और 13 शावकों का दल आसपास के गांवों में विचरण कर रहा है। दल नवागढ़ बीट के बर्नाकुण्डा व जरकट जंगल मे कक्ष क्र 1207 से 1213 के बीच घूम रहा है। आमतौर पर बारिश के दिनों में जंगली हाथी पानी और खाने का इंतजाम होने के कारण जंगलों में ही रहते हैं।
धान पकने पर या जंगल में पानी की कमी होने पर बस्ती की तरफ रुख करते हैं। लेकिन इस बार खेती की शुरुआत में ही हाथी खेतों की ओर पहुंच रहे हैं। पिछले तीन चार दिनों से हाथी आसपास भटक रहे हैं। घरघोड़ा रेंज की नवागढ़ बीट के आम बगीचे में बुधवार रात हाथियों का दल पहुंचा। नवागढ़ में जंगली हाथियों के पहुंचने के बाद फॉरेस्ट गार्ड लकेश्वर राठिया हाथी मित्र दल के साथ लोगों को हाथियों की लोकेशन बताकर सचेत कर रहे हैं।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

