रायगढ़: तीन दिन पहले बिलासपुर से रायगढ़ पहुंचे मजदूर की मौत करंट की चपेट में आने से हो गरई। जानकारी के अनुसार कुश पटेल (55) उर्दना स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूर का काम कर वहीं रहता था। देर रात खाना खाने के बाद छत की ओर जा रहा था। सीढ़ी के पास खुले तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साथी मजदूरों ने इसकी सूचना ठेकेदार और पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना के बाद परिजन भी रायगढ़ पहुंचे। परिजन ठेकेदार से मुआवजा की मांग कर रहे थे। सिटी कोतवाली ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

