सारंगढ़- मुख्यमंत्री का युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में संपन्न हुआ जहां बिलासपुर संभाग के 8 जिलों के महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं, युवा मितान क्लब के साथी, प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टुडेंट शामिल हुए व सभी जिलों से आए युवाओं को सीएम ने बारी-बारी से सुना, उनकी समस्याओं व सुझावों को अमल करने की बात कही है। वहीं इस युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में नवगठित जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विधानसभा से विधायक उत्तरी जांगडे़ की अगुवाई में सारंगढ़, बरमकेला, कोसीर अंचल से महाविद्यालयों में पढ़ने वाले सैकडो़ छात्र छात्राएं भी इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री से रूबरू हुए और अपनी बात रखी।


बता दें कि विधानसभाओं में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब सभी संभागों में पहूंचकर युवाओं से संवाद कर रहें है और उनकी मन की बात टटोलने समस्याओं को समझने व समाधान का प्रयास कर रहें है जिससे इस कार्यक्रम को लेकर युवा वर्ग में खासा उत्साह नजर आ रहा है। वहीं सारंगढ़ से पहुंचे युवाओं,कालेज के छात्र छात्राओ के चेहरे पर भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर खुशी नजर आयी और उन्होने इस कार्यक्रम के लिए सारंगढ़ विधायक का आभार जताते हुए उनके साथ यादगार तस्वीरें भी ली है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

