सरिया: थाना प्रभारी विजय चौधरी ने प्रभार संभालते ही अवैध नशे के तस्करों पर नकल कसने शुरु कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा निर्देशित किये है की जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ आज दिनांक 30/07/2023 को थाना प्रभारी सरिया विजय चौधरी को जरिये मुखबीर के मोबाईल से सूचना मिला कि एक व्यक्ति देवगांव से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतू पैदल ले जा रहा मुखबीर के बताये अनुसार रेड टीम को उपरोक्त स्थान पर रवाना किया गया l जहाँ रेड टीम द्वारा घेराबंदी किये जो एक व्यक्ति मुखबीर के हुलिया का पैदल आते दिखा जिसे रोककर नाम पता पूछताछ करने पर अपना नाम महेंद्र कुमार डनसेना पिता स्व. उमाचरण डनसेना उम्र 40 वर्ष साकिन लोधिया थाना बरमकेला जिला सारंगढ बिलाईगढ का निवासी होना बताया जो हाथ में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी अंदर सफ़ेद झिल्ली पर 25 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब होना बताकर पेश किया जो कीमती 5000 रूपये को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सरिया विजय चौधरी, प्र. आर. अर्जुन सिंह पटेल, आर. टीकाराम पटेल, विमल किशोर जांगड़े, राजकुमार साव का महत्वपूर्ण भूमिका रहा l


- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
