रायगढ़ जिले के पौड़ी गांव में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने 17 साल की नाबालिग छात्रा को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ठाकुर पौड़ी में शुक्रवार को शादी समारोह था। स्कॉर्पियो से कुछ लोग शादी में आए हुए थे। शाम को 10वीं की छात्रा प्रीति कासते सड़क से दूर बैठी थी, लेकिन तेज रफ्तार गाड़ी के ड्राइवर ने लापरवाही से छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो के मालिक जितेन्द्र की ही जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। साथ ही वाहन को आग के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक चक्का जाम भी किया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाया। मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।
- सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़… - September 27, 2026
- पेंशनर्स के लिए सरकार का बड़ा तोहफा: सरकार ला रही है धांसू योजना, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे सारे नियम… - September 27, 2026
- भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच; कब, कहां और कैसे देखें लाइव? टाइमिंग नोट कर लीजिए… - September 27, 2026
