सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2026। हरेली त्यौहार के अवसर पर शासकीय अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल सारंगढ़ में दिव्यांगजनों एवं अन्य व्यक्तियों के लिए आयोजित होने वाला साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर तथा जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक 12 अगस्त को निरस्त कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि जिला अस्पताल सारंगढ़ में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक भी आयोजित होती है, लेकिन हरेली पर्व के कारण 12 अगस्त को निर्धारित शिविर एवं मेडिकल बोर्ड की बैठक आयोजित नहीं होगी।
विभाग ने संबंधित दिव्यांगजनों एवं अन्य हितग्राहियों से अपील की है कि वे 12 अगस्त को जिला अस्पताल पहुंचकर अनावश्यक परेशानी से बचें। नियमित साप्ताहिक शिविर एवं जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक आगामी बुधवार को पुनः आयोजित की जाएगी।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
