सारंगढ़/ मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत व मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध मे IYC अध्यक्ष श्रीनिवास जी व छग प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष ललित साहू के नेतृत्व में आज 21 जुलाई 2023 को भारत माता चौक सारंगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया। भारत माता चौक में जैसे ही पुतले को लेकर युवा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आए तो कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच नोक झोंक हुआ, थाना प्रभारी और पुलिस जवान जिलाध्यक्ष ललित साहू, विधान सभा अध्यक्ष शुभम बाजपेई, जितेंद्र पुराइन जिला समन्वयक, राम सिंह ठाकुर और युवा कार्यकर्ताओं से भिड़ गए और देर तक नोक झोंक चली। अंततः युवा कांग्रेस ने पुतला दहन सफलता पूर्वक किया, पुलिस और युवा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक को देख राहगीरों की भीड़ लग गई जहां कार्यकर्ताओ ने मोदी और शाह के मुर्दाबाद के नारा लगाते हुए जंगी प्रदर्शन किया। जिसमे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज तिवारी जी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री, अजय बंजारे नापा विधायक प्रतिनिधि, रामनाथ सिदार नपा उपाध्यक्ष, इशरत खान उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस, जय चंद्रा, मुकेश यादव महामंत्री शहर कांग्रेस, महेंद्र थवाईत पार्षद प्रतिनिधि, किशोर निराला पार्षद प्रतिनिधि, कमल यादव नगर कांग्रेस सचिव, महेंद्र गुप्ता युवा मितान क्लब समन्वयक, दुर्गेश बाबू स्वर्णकार विधायक प्रतिनिधि महावि, विजय सिदार, ललित साहू जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष राज कमल अग्रवाल, वसीम मो, जिला महासचिव गण राकेश जाटवर, प्रकाश तिवारी, दुर्गेश पटेल, हेमंत चंद्रा, नवीन यादव, जितेंद्र पुराइन जिला समन्वयक सोशल मीडिया, विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेई पार्षद, अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, उपाध्यक्ष शाहजहा खान, महासचिव गण रामेश्वर चंद्रा, हर्ष यादव, डेविड वर्मा, राम सिंह ठाकुर, धनेश भारद्वाज, सागर दीवान, नवीन यादव, नावेद खान, राहुल मैत्री, इमरान खान, गोलू खान, भुरू खान, दिलीप खुराना, हेमंत मनहर एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- गिरौदपुरी में डॉ. सनम जांगड़े ने टेका मत्था, विकास कार्यों को बताया सरकार की प्राथमिकता… - June 22, 2026
- सारंगढ़:खिचरी में अनोखा शाला प्रवेश उत्सव, सीड बॉल अभियान से हरियाली का संकल्प… - June 22, 2026
- सारंगढ़:प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: 24 जून को ग्राम सभा में होगा पात्रता सत्यापन, छूटे तो कट सकता है नाम… - June 22, 2026


