छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर में मरीज का इलाज करते डाक्टर की हार्टअटैक आने से मौत हो गई। खबरों के अनुसार जिला अस्पताल आपरेशन थिएटर में मरीज का इलाज करते डाक्टर शोभाराम बंजारे को हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही डाक्टर की मौत हो गई।
जिस वक्त यह घटना हुई, डाक्टर शोभाराम बंजारे, गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा अनिल जगत ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्ग जिले के रहने वाले डाक्टर शोभाराम बंजारे, पिछले साढ़े 3 साल से रिटायरमेंट के बाद संविदा पर जिला अस्पताल जांजगीर में कार्यरत थे। रात 8 बजे वे आपरेशन थिएटर में गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और डाक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन को सूचना दी गई है। सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
