छत्तीसगढ़: खंभे से बंधी मिली भाजपा नेता की लाश, हत्या की आशंका…. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण…
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में रहने वाले भाजपा नेता की लाश बिजली के खंभे से बंधी मिली है। शनिवार की सुबह लोगों ने उनकी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी गई।
इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। भाजपा नेता के स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट से भाजपा नेता के मौत का कारण स्पष्ट होगा।
खेत में खंभे पर बेल्ट से बंधी मिली लाश
मुंगेली जिले के लोरमी महामाया मार्ग में रहने वाले शैलेंद्र जायसवाल (40) स्टेट बैंक का कियोस्क संचालित करते थे। इसके साथ ही वे सांसद अरुण साव के प्रतिनिधि थे। शैलेंद्र शुक्रवार की शाम अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह उनकी लाश स्टेट बैंक के पीछे खेत में लगे खंभे पर बेल्ट से बंधी मिली।
इसकी जानकारी होते ही नगर के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। साथ ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस स्वजन और उनकी जान-पहचान के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
महिला कर रही थी ब्लैकमेल
शनिवार की सुबह भाजपा नेता का शव मिलने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एक महिला शैलेंद्र को ब्लेकमेल कर रही थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस ने भाजपा ने भाजपा नेता के माेबाइल को जब्त कर लिया है। इसके काल डिटेल की जांच कर रही है।
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026
- सारंगढ़:नारी शक्ति वंदन पर सियासत तेज: भाजपा का विपक्ष पर बड़ा हमला, महिलाओं के हक़ पर ‘धोखा’ का आरोप… - April 22, 2026
- सारंगढ़:लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन: निर्माण कार्यों में मिली खामियां, अधिकारियों-ठेकेदारों की लगी क्लास! - April 22, 2026

