मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाली महिला ने अपने कारोबारी पति के खिलाफ यौन प्रताड़ना की शिकायत दी है. आरोप लगाया कि उसका पति अश्लील फिल्में देखता है और उन्हीं फिल्मों को देखकर उसे प्रताड़ित करता है.

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि आरोपी पति दहेज में 20 लाख की कार और 80 लाख रुपये नगद मांग रहा था, नहीं देने पर आरोपी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है. इंदौर की महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकातय पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में उसकी शादी महाराष्ट्र के पुणेमें रहने वाले एक बड़े कारोबारी के साथ हुई है. इस शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में आरोपी पति ने उससे दहेज में 20 लाख रुपये की कार और 80 लाख रुपये नगद की मांग शुरू कर दी. पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी की डिमांड पूरी करने से इंकार किया तो आरोपी ने तरह तरह से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर अपने मोबाइल में अश्लील फिल्में लेकर आता और जबरन उसे दिखाते हुए अलग अलग तरीकों से उसके साथ यौन संबंध बनाता था.
पीड़िता ने बताया कि उसने जब इसका विरोध किया, आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की. बल्कि अब तो वह अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए मजबूर करने लगा. ऐसे में परेशान होकर वह अपने मायके इंदौर में आकर रहने लगी है. पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी थी. लेकिन शुरू में पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कराई और वापस पति के पास भेज दिया. लेकिन आरोपी की हरकतों में कोई कमी नहीं आई. आखिर में उसने दोबारा इंदौर आकर पुलिस में शिकायत दी है.
इंदौर की महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि पीड़ित पत्नी की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहेज और अप्राकृतिक कृत्य की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी महाराष्ट्र में पुणे का बड़ा कारोबारी है.
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
