शादी का झांसा देकर विधवा से नौ साल तक किया दुष्कर्म,अब बेटी पर हाथ डाला तो पुलिस तक पहुंचा मामला…
झांसी जिले में एक विधवा के साथ नौ साल तक अवैध संबंध बनाने और अब उसकी बेटी के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके मकान मालिक का बेटा है और उसकी खुद की पत्नी की मौत हो चुकी है.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अभी केस तो दर्ज नहीं किया, लेकिन मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
झांसी पुलिस ने बताया कि तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला मूल रूप से उरई की रहने वाली है. साल 2013 में उसके पति की बीमारी से मौत हो गई थी. इस घटना के कुछ दिन बाद ही जब घर में खाने का संकट आया तो महिला खुद रोजी रोटी कमाने के लिए झांसी चली आई. पीड़िता ने बताया कि यहां वह जिस मकान में रह रही थी, उसके मालिक के बेटे की पत्नी का भी देहांत हो चुका था.
एक दिन उसने झांसा देते हुए कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और तुम्हारे पति नहीं हैं. इस प्रकार आरोपी ने शादी का झांसा देकर नौ साल तक उसके साथ संबंध बनाए. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इस दौरान कई जगह किराए का घर लेकर रखा और जब मौका मिलता, वहां आकर उसके संबंध बनाता था. पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने कई बार आरोपी पर शादी के लिए दबाव भी बनाया, लेकिन हर बार वह टालता चला गया. इसी बीच उसे खबर मिली कि आरोपी ने किसी अन्य महिला से दूसरी शादी कर ली है तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया.
उसके आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और एक दिन मौका देखकर उसकी बेटी के साथ भी रेप कर दिया.
पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसने उसी समय थाने में शिकायत दी थी. लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की. आखिरकार थकहार कर पीड़ित ने अब एसएसपी की चौखट पर दस्तक दी है. पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
