दंतेवाड़ा: वे साथ स्कूल जाते थे, साथ घूमते थे, वे अब हर काम साथ ही रहकर करते थे। और फिर देखते ही देखते लड़कपन का यह आकर्षण कब प्रेम में तब्दील हो गया, पता ही ना चला। अब दोंनो साथ जीना चाहते थे। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि हर इश्क की तरह उनके प्रेम के सामने भी समाज का दायरा और सम्मान दीवार बनकर खड़ा है। नतीजा यह हुआ कि इस बचपन के इश्क के फेर में एक को अपनी जान गंवानी पड़ी। आशिक ने पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। इसकी खबर जैसे हुई उसकी नाबालिक प्रेमिक को मिली, वह मौके पर आ धमकी और लाश से लिपटकर खूब रोई। पूरा मामला दंतेवाड़ा के कुआकोंडा का है। शव को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जाँच में जुट गई है।

दरअसल सुरनार गांव के रहने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के को गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया था। दोनों साथ में ही स्कूल जाते थे। फिर एक दिन लड़की के परिजनों को दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने नाबालिग लड़के के घर जाकर उसे जमकर फटकार लगाई थी।
परिजनों की माने तो गांव में पंचायत भी बिठाई गई थी। लड़के के परिजनों पर काफी दबाव बनाया गया था। कुछ लोगों ने उसे धमकी भी दी थी। इसी बात से नाबालिग परेशान था। लड़के के घरवालों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन लोगों को प्यार मोहब्बत वाली बात पता चली थी। जिसके तुरंत बाद ही लड़की के घर वालों ने बवाल किया था। बताया जा रहा है कि पंचायत ने बैठक में लड़के पर 3 लाख रूपये का जुर्माना भी लगा दिया था, जिसे लेकर वह काफी परेशान था।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
