कैमूर: बिहार राज्य में बलात्कार और महिलाओ से जुड़े दूसरे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला कैमूर जिले के भभुआ का है जहां एक महिला से बालात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने खुद के साथ रेप का आरोप जिस पर लगाए है वह गाँव का मुखिया बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू करते हुए पीड़िता की मेडिकल चेकअप के प्रयास में है।

दरअसल जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने धड़हर पंचायत के मुखिया पर दुष्कर्म करने का महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष ने मुखिया रामप्यारे पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सोमवार की शाम सदर अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके साथ यह घटना आठ जुलाई को हुई थी।
इस पूरे मामले पर पीड़िता ने हैरान करने काला खुलासा किया है। उसने बताया की वह मुखिया के पास अपना आधार कार्ड बनवाने गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद मुखिया ने उसे 500 रूपये का नोट थमाकर मुँह बंद रखें को कहा आरोप है कि मुखिया ने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी है। बहरहाल पूरे मामले पर कार्रवाई जारी है।
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
