रायगढ़। ट्रेन की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत हो गई। घटना के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने मामला दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। सहनू सिदार (45 ) पेशे से ठेकेदार था। सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद उसने दोस्तों के साथ शराब पी। दोस्त अपने घर चले गए। सहनू पटरी पर चलकर घर जा रहा था।

ट्रेनकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । पटरी के आसपास गाय चराने वालों ने इसकी सूचना परिजन को दी। बताया जा रहा है कि सहनू कुछदिनों मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान था। ठेकेदार से काफी नुकसान होने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। इसलिए मामला आत्महत्या का भी हो सकता है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
