सारंगढ़। जिले के जमगहन मुख्यमार्ग से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में शनिवार को एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली है। लाश पर कीड़े भी लगे हुए थे। लाश की पहचान नहीं हो पाई हेै। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की बात कही है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह खेत में काम करने गए लोगों ने वहां सड़ी गली लाश पड़ी देखी। खबर फेलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भटगांव थाना पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने शत्र का जायजा लिया ओर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। लाश के दाहिने हाथ में अंग्रेजी अक्षर से BADAL…R लिखा हुआ है। पुलिस आसपास के गांव में भी मृतक की पहचान के लिए ता कर रही है। शव की तस्वीर विभिन्न थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दी गई है। मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया गया है। साथ ही गुमशुदा लोगों की लिस्ट भी निकाली जा रही है। पुलिस को आशंका हे कि व्यक्ति की हत्या कर लाश यहां फेंक दी गई है। भटगांव थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि मोके पर डॉग स्क्वॉड ओर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई थी। ग्राम के पंचों से भी पूछताछ की गई, लेकिन मृत व्यक्ति कोन है, इस बात का पता नहीं चल पाया है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बिलाईगढ़ भेजा गया हे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की असल वजहों का पता चलेगा।

- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026
- सारंगढ़:आयरन की कमी पर जागरूकता: सही इलाज और संतुलित आहार से सुमित्रा ने जीती एनीमिया की जंग… - June 15, 2026

