गर्मी के बाद अब बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। बरसात के मौसम में अक्सर आकाशीय बिजली की घटना हमारे सामने आती है। यह एक दैवीय आपदा है जिससे कई बार बहुत बड़ा नुकसान भी होता है और हर साल कई लोगों की इससे जान भी चली जाती है वैसे तो इस आपदा को रोका नहीं जा सकता लेकिन अब एक ऐसा उपाय है जिससे आकाशीय बिजली से आसानी से बचा सकता है। सिर्फ एक मोबाइल ऐप की मदद से आप आकाशीय बिजली के कहर से बच सकते हैं।

आपको बता दें कि अब आप बरसात के मौसम में आकाश से गिरने वाली बिजली की जानकारी को पहले ही पा सकते हैं और खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। यह संभव हो पाया है अर्थ एंड साइंस मिनिस्ट्री और मौसम विभाग की मदद से। विभाग ने एक ऐसा ऐप तैयार किया है जिसकी मदद से आप आकाशीय बिजली की घटना का पहले से ही सटीक अनुमान लगा सकते हैं।
बिजली गिरने से पहले ही मिल जाएगा मैसेज
अर्थ एंड साइंस मिनिस्ट्री और मौसम विभाग के ने दामिनी नाम का ऐक मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है जो आकाशीय बिजली की घटना की सटीक जानकारी देता है। यह ऐप आपको आकाशीय बिजली गिरने के करीब 7 से 8 मिनट पहले ही आपको अलर्ट कर देता है। इसकी मदद से आप यह भी जान सकते हैं कि किन स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक है।
आकाशीय बिजली को वज्रपात भी कहा जाता है। बरसात के मौसम में इसके मामले ज्यादा सामने आते हैं। दामिनी ऐप बिजली गिरने से पहले चेतावनी दे देता है जिससे लोगों की जान और नुकसान दोनों को बचाया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ऐप किसानों के साथ साथ आम जनता के लिए भी काफी फायदेमंद है। आप दामिनी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड करके इंस्टाल कर सकते हैं।
- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
