छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बड़ी खबर है. बिजली तार के चपेट में तीन बच्चियां आ गई हैं. विद्युत तार के चपेट में आने से प्राथमिक शाला की तीन मासूम में से एक की मौत हो गई है, जबकि 2 गंभीर रूप से झुलस गए हैं.
गंभीर दोनों बच्चियों का इलाज वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में जारी है. लंच के टाइम पर तीनों छात्राएं खेलते हुए विद्युत तार की चपेट में आई और बुरी तरह जख्मी हो गए. पूरी घटना प्राथमिक शाला की कोटी की है.

आनन-फानन में परिजनों और शिक्षकों ने तीनों को वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां एक बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो बच्चियों का इलाज जारी है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
