स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को दुरूस्त करने को राज्य स्तरीय अफसर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को जिले का आवंटन किया है। पांच अगस्त तक यह अभियान के रूप में चलेगा।
इसमें विशेष तौर पर स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति या विलंब से उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, प्रार्थना सत्र का क्रियान्वयन, निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर अनुसार अध्यापन कार्य, बैगलेस डे का पालन, समय-सारिणी अनुसार स्कूलों का संचालन, नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) का संचालन, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, साइकल की उपलब्धता सहित मिड डे मील भोजन का नियमित क्रियान्वयन का मूल्यांकन कर इनका पालन सुनिश्चित करवाएंगे।

इन अफसरों को मिली जिम्मेदारी
अपर संचालक जेपी रथ को कोरबा, उप संचालक आशुतोष चावरे को दुर्ग, उप संचालक राकेश पांडेय को दंतेवाड़ा, उप संचालक करमन खटकर को बलौदाजार-भाटापारा, उप संचालक वित्त श्रद्धा सुमन एक्का को रायपुर, सहायक संचालक हरीश वरू को धमतरी, सहायक संचालक महेश नायक को बेमेतरा, सहायक संचालक बजरंग प्रजापति को जगदलपुर, सहायक संचालक एम. रघुवंशी को कांकेर, सहायक संचालक प्रवीण श्रीवास्तव को सरगुजा, सहायक संचालक आरके त्रिपाठी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सहायक संचालक भौमराज कौशल को कोंडागांव, सहायक संचालक अमित तंबोली को मुंगेली, सहायक संचालक आरके तिवारी को महासमुंद, सहायक संचालक दिनेश शर्मा को गरियाबंद, सहायक संचालक ओम प्रकाश देवांगन को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रभार सौपा गया है।
समग्र शिक्षा अभियान के अपर संचालक के.सी. काबरा को बिलासपुर, संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव को जांजगीर-चांपा, सहायक संचालक भूपेश फाये को नारायणपुर, सहायक संचालक जय शर्मा को बीजापुर, सहायक संचालकअखिल रायजादा को राजनांदगांव, सहायक संचालक अजय पिल्लै को सुकमा, सहायक संचालक सीमा गौरहा को बालोद, सहायक संचालक हेमंत पाटले को जशपुर, सहायक संचालक ए.के. देशपांडे को बलरामपुर, सहायक संचालक पुष्पा निषाद को कवर्धा, संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर डा. योगेश शिवहरे को सक्ती,उप संचालक दिव्या लकड़ा को रायगढ़, उप संचालक पुष्पा किसपोट्टा को सारंगढ़-बिलाईगढ़, सहायक संचालक वीके तिवारी को कोरिया, सहायक संचालक कौस्तुभ चटर्जी को सूरजपुर, सहायक प्राध्यापक सुशील राठौर को खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर आर. के. वर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी की मानिटरिंग करनी है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
