भटगाँव: सारंगढ़ जिले के भटगाँव थाना मे पदस्त एएसआई प्रभात साहू पर महिला ने दोस्ती के नाम पर जबरजस्ती कुकर्म करने का आरोप लगाकर थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार
किसी केस के सिलसिले में सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू से महिला की मुलाकात हुई कि, इसके बाद शायक उपनिरीक्षक ने पीड़िता को मिलने बुलाया और कथित तौर पर महिला की आबरू लूट ली।
दरअसल पुरा मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का है, जहाँ पदस्त सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। भटगांव पुलिस आरोपी एएसआई को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभात साहू पहले भाटापारा थाने में पदस्थ था। पीडित महिला भी वहीं की रहने वाली है। किसी केस के सिलसिले में सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन दोनों में दोस्ती हुई। फिर सहायक उपनिरीक्षक प्रभात साहू का ट्रांसफर भटगांव में हुआ। जान पहचान होने के कारण उसके भटगांव बुलाने पर महिला उससे मिलने चली गई। इसके बाद प्रभात साहू ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
