जांजगीर चांपा जिले में स्कूल की सफाई कर्मी महिला पर कांग्रेस कार्यकर्ता विजय यादव ने चाकू से हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अंधियारीपाठ के मिडिल स्कूल में काम करती है। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

अकलतारा पुलिस के मुताबिक, महिला पूर्णिमा के पति मनहरण देवांगन की 8 वर्ष पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसका प्रेम संबंध आरोपी विजय यादव के साथ हो गया। महिला की एक नाबालिग बेटी भी है। पूर्णिमा और विजय एक घर में रहने लगे। इसी बीच आरोपी ने 4 महीने पहले महिला की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ अकलतारा थाने में केस दर्ज करा दिया।

अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बुधवार को मिडिल स्कूल अंधियारीपाठ में सफाई कर्मी के पद पर काम करने वाली पूर्णिमा देवांगन (35 साल) स्कूल में काम करने के लिए पहुंची हुई थी, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता विजय यादव उसके पास गया और विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया और विजय ने अपने पास रखे चाकू से महिला पर 4 बार हमला कर दिया। इससे पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज बिलासपुर में जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
अकलतरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। लगभग 20 दिन पहले भी आरोपी विजय यादव ने महिला की सास के साथ मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी फरार चल रहा था। इस बीच बुधवार को आरोपी विजय यादव स्कूल पहुंचा और वहां सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रही पूर्णिमा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
