छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके के नंदी चौक में आधी रात को युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। खबरों के अनुसार पड़ोसी ने युवक की हत्या की है।
बताया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान पंडाल के लिए गड्ढा खोदने के विवाद के चलते पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपित दीपक नामदेवे (22 साल) ने अपने पड़ोसी कंचन माल (29 साल) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित दीपक नामदेवे को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।

दरअसल, घटना के बाद से फरार दीपक नामदेवे को देर रात तक टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ पर उसने बताया कि पिछले दुर्गा विसर्जन के समय से मृतक से रंजिश चल रहा था। मृतक आरोपित को हमेशा घूर-घूर कर देखा करता था। पिछली रात आरोपित अपना एगरोल का ठेला बंद कर अपने घर की तरफ जा रहा था इसी दौरान मृतक कंचन उसे शिव मंदिर के पास दिखा। दोनों में फिर कहा सुनी हुई, गाली गलौच हुआ। फिर आरोपित ने अपने पास रखे त्रिशूल नुमा हथियार से मृतक के जांघ में वार कर वहां से भाग गया। इसके बाद इलाजरत कंचन माल की मृत्यु देर रात अस्पताल में हो गई।
मृतक की होने वाली थी शादी
वारदात में मारे गए युवक का नाम कंचन माल है। मूलतः बंगाल का रहने वाला कंचन यहां अपने माता-पिता के साथ रहता था। मृतक कंचन एक मेडिकल एजेंसी में काम करता था। उसके पिता फूलों का व्यवसाय करते हैं। कंचन के पिता सुभाष चंद्र मल ने बताया कि हम कंचन की शादी की तैयारियां कर रहे थे। कुछ दिन बाद उसका विवाह होने वाला था। अपने बेटे की मौत के बाद से परिवार सदमे में हैं।
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
