छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह पुलिस थाने के सामने दो शख्स ने खुद पर केरोसिन तेल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश की। दोनों ने खुद पर केरोसिन उडेल लिया। जैसे ही आसपास मौजूद पुलिस वालों ने दोनों को खुद पर केरोसिन उड़ेलते हुए देखा तो उसे पकड़ लिया और थाने ले गए।
दरअसल, यह मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार अवंतिविहार निवासी पवन बघेल और दाउलाल यादव ने थाने के सामने खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ितों का रायपुर के गीतांजलि नगर में प्लाट है। बिल्डर पीड़ितों के प्लाट से रोड निकालने के नाम पर जबरन कब्जा करना चाहता था। इसी वज से दोनों बिल्डर की हरकत से परेशान थे।

पीड़ितों ने बताया कि पुलिस, राजस्व विभाग सहित सभी जगहों पर शिकायत करने के बावजूद दोनों को न्याय नहीं मिल रहा था। सुनवाई न होने परेशान दोनों पीड़ितों ने जिसके बाद ऐसा घातक कदम उठाने के बारे में सोचा। पुलिस थाने के सामने जैसे ही दोनों पीड़ितों ने केरोसिन तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की तो वहां अफरा-तफरी मच गई।
वहां मौजूद पुलिस ने दोनों पीड़ितों को पकड़ लिया और थाने ले आए। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
